राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर के उच्चीकरण का शुभारंभ, भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा-शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का आधार है

भगवानपुर । राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर के उच्चीकरण के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार को लेकर उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विद्यालय के उच्चीकरण को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

विधायक ममता राकेश ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का आधार है। विद्यालयों का उच्चीकरण होने से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के बेहतर अवसर मिलते हैं और ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का स्तर मजबूत होता है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार करना प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान नीशू पधान, जोगेंद्र सिंह, इंग्लिश भान, तासीन प्रधान, नासिर अली, अशोक कुमार, हुक्म सिंह, राकेश कुमार, महफ़ूज़ डीलर, डॉ परवेज़, जयपाल सिंह, नरेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *