रक्तदान महादान हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिए: ममता राकेश, भगवानपुर विधायक के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

भगवानपुर । विधायक ममता राकेश के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय कैंप कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।

इस अवसर पर विधायक ममता राकेश ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिए। हमारे रक्त कई लोगों की जान बचा सकता है।कहा कि हमारे रक्तदान किए गए रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचती है। रक्तदान का कितना महत्व है इसका अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई निकटतम व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हाेता है।

रक्तदान कर हम जहां एक ओर किसी की जान बचाते हैं वहीं दूसरी ओर इससे जबर्दस्त आत्म संतुष्टि मिलती है। कई लोग रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं जबकि इससे कोई हानि नहीं होती बल्कि कई प्रकार लाभ होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *