हरेला पर्व पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा में किया गया वृक्षारोपण

इमलीखेड़ा । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा ब्लॉक रुड़की में पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण को समर्पित उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के उपलक्ष में स्टाफ के साथ वृक्षारोपण किया। प्रभारी फार्मेसी अधिकारी ब्रिजेश कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वृक्षारोपण करने के उपरांत कहा कि वृक्ष हमारा जीवन है बिना वृक्ष के हम नहीं रह सकते इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राव अकरम, नर्सिंग अधिकारी नेहा चहल भावना दास, किरणनाथ मनोज कुमार, विशाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *