लेखक गांव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक को हिंदी युवा साहित्यकार डॉ.रजनीश सैनी ने लिखित पुस्तक ‘ सच्चे देशभक्त ‘ भेंट की

देहरादून । देहरादून के लेखक गांव में श्रेष्ठ भारत के रूप में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष के उपलक्ष पर कार्यक्रम की आयोजित किया गया।कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष एवं पद्म भूषण राम बहादुर राय,हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.प्रकाश सिंह, राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट को देवभूमि जागृति के प्रतिनिधि मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। प्रतिनिधि मंडल की ओर से पूर्व शिक्षा मंत्री भारत एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड डॉ.रमेश पोखरियाल ‘ निशंक ‘को उनके चित्र एवं हिंदी युवा साहित्यकार डॉ रजनीश सैनी द्वारा लिखित पुस्तक ‘ सच्चे देशभक्त ‘ भेंटकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर एवं महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा सम्मानित अंग्रेजी साहित्यकार डॉ रविंद्र सैनी,प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड आशीष राष्ट्रवादी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक सैनी,जिला महासचिव हरिद्वार अनित सैनी और पद्मश्री से सम्मानित विभूतियाँ एवं अनेक वरिष्ठ पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।ब्रांड एंबेसडर डॉ.रवींद्र सैनी ने कहा कि लेखक गांव वास्तव में भारत का नहीं बल्कि विश्व का पहला अद्भुत लेखक गांव है,जहां लेखकों,कवियों और साहित्यकारों को अपनी सर्जनात्मक शक्ति को विकसित करने के लिए एक नया प्लेटफार्म मिलेगा।

 

डॉ.निशंक और डॉ.विदुषी निशंक के योगदान को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।उनकी मेहनत और लगन ने लेखक गांव को एक नई दिशा दी है।डॉ.रजनीश सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि लेखक गांव को बधाई और शुभकामनाएं। उम्मीद है कि यह मंच साहित्य और संस्कृति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *