किसानों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है सरकार: ममता राकेश, उत्तराखंड किसान मोर्चा के बैनर तले चल रहे धरने का भगवानपुर विधायक ने किया समर्थन, कहा-किसानों की मांग जायज
रुड़की / भगवानपुर । पिछले कई दिनों से चल रहा उत्तराखंड किसान मोर्चा का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने धरने स्थल पर पहुंचकर धरने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की किसानों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। इकबालपुर शुगर मिल पर करोड़ों रुपए का किसानों के गन्ने का भुगतान रुका हुआ है जिसको दिलवाने में सरकार विफल साबित हुईं है। कहा कि किसान जो भी मांग कर रहे हैं वह सब जायज है।भाजपा सरकार में किसानों को उत्पीड़न हो रहा है। स्मार्ट मीटर लगाकर सरकार किसानों के शोषण करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद में भारी बारिश के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है। सरकार को किसानों मुआवजा देना चाहिए। इस मौके पर उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, महकार सिंह,मोहम्मद आजम,नरेश लोहान, अक्षय चौधरी,सुरेंद्र लंबरदार,सतवीर प्रधान, भगत सिंह,नरेंद्र सिंह, इकबाल प्रधान,राजपाल सिंह, तेजवीर सिंह, चंद्रवीर, राजकुमार, मोहम्मद रहमान, इरशाद, राजवीर, सोमदत शर्मा, जहांगीर,विजेंद्र सिंह,मुनेश कुमार, मोहम्मद जावेद,अनिल सैनी, वीरेंद्र सैनी, समय पाल, पवन त्यागी, रुप चौधरी, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।


