भगवानपुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन
भगवानपुर । कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत विधानसभा भगवानपुर में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुंचे पर्यवेक्षक एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेश तिवारी का विधायक ममता राकेश और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
शुक्रवार को कस्बे स्थित एक गार्डन में आयोजित कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता नई ऊर्जा और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। जिले, ब्लॉक, मंडल और सेक्टर स्तर के पदाधिकारी बूथ स्तर तक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का संदेश मतदाताओं तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करने होंगे। कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जिले, ब्लॉक और बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें पर्यवेक्षक राजेश तिवारी द्वारा कार्यकर्ताओं की समस्या भी सुनीं गई। उन्होंने कहा कि विधानसभा 2027 में कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगी। कहा कि प्रदेश में सरकार की सरकार बनना तय है। राव फरमूद, सेठपाल परमार, सत्येंद्र शर्मा, सलीम अहमद, फारुक प्रधान, ईशा त्यागी, राव नाजिम, मनीष परमार, दिलशाद प्रधान, रमीज राजा, वसीम अहमद, अखलाक खाॅ, केहर सिंह, प्रमोद कुमार, नईम, प्रधान, साकिब, मोहम्मद हासिम, प्रमोद शर्मा, गौरव, मोंटी चौधरी, नसीम त्यागी, अनुराग, राजेश, रमन कुमार, सागर सिंह, सोनू चौधरी, मोनू चौधरी, बलजोरी चौधरी, टिंकू कुमार, सोहेल, रियासत अली, रहीम, राजेंद्र सिंह, गौरव चौधरी, प्रदीप कुमार, नवाब खाॅ, बालकृष्ण, गुलाब साबिर, फरमूद खाॅ, मोईन अली बिलाल अहमद, रजी अरशद भूरा प्रधान आदि मौजूद रहे।


