सेवा पखवाड़ा समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम: आदित्य चौहान, सेवा पखवाड़े को लेकर रुड़की भाजपा की कार्यशाला आयोजित
रुड़की । आगामी सेवा पखवाड़े के आयोजन को लेकर भाजपा जिला रुड़की द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। हरिद्वार के जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर महात्मा गांधी जयंती तक सेवा, त्याग और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को समाज की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को विभिन्न मंडलों में जाकर सेवा पखवाड़े की गतिविधियों का आयोजन करने के लिए कहा। विधायक प्रदीप बत्रा और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि सेवा पर्व समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनेगा और पार्टी की सेवा भावना जनता के बीच प्रत्यक्ष दिखाई देगी। कार्यशाला में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, सागर गोयल, भीम सिंह, सोनू धीमान, सतीश सैनी,सौरभ गुप्ता,नितिन गोयल, पंकज नंदा, प्रवेश प्रिया , प्रतिभा चौहान, संजीव तोमर,गीता मलिक, नवनीत सिंह, सचिन चौधरी, मुदुप त्यागी, सुशील रावत, तेजपाल मौर्य, कदम सिंह, आलोक गौतम,सुशील त्यागी, प्रदीप पाल,पवन तोमर, रवींद्र पनियाला,राजेश सैनी, गौरव कौशिक,रवि राणा धीर सिंह आदेश सैनी प्रवीण संधू सोहन सिंह राणा,मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा विकास प्रजापति, सूर्यवीर मालिक, राजन गोयल, राजकुमार कसाना, गुरजिंदर सिंह, केतन भारद्वाज महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एकस्वर से संकल्प लिया कि सेवा पखवाड़ा समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का अभियान बनेगा।

