फिजियोथेरेपी में लोगों का विश्वास बढ़ा, चिकित्सकों ने मनाया विश्व फिजियोथेरेपी दिवस

रुड़की । विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर सोमवार को रुड़की के चिकित्सकों ने उसके लाभ बताए। उन्होंने कहा कि अब फिजियो में लोगों का विश्वास बढ़ा है और जटिल से जटिल बीमारियों का उपचार अब फिजियोथैरेपी के माध्यम से हो रहा है।रुड़की एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी द्वारा देहरादून रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश मौर्य ने कहा कि समाज में फिजियोथेरेपी की मान्यता बढ़ी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इनका मान बढ़ाते हुए अब नीट के माध्यम से आगामी सत्र में इसमें दाखिला शुरू किया है इससे फिजियोथेरेपी चिकित्सा की गुणवत्ता में सुधार होगा और लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

 

 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने केंद्रीय एवं राज्य स्तर पर पैरामेडिकल कोर्सेस को एलाइट हैल्थ साइंस जो कि स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है उसमें इसको सम्मिलित किया है। अब फिजियोथेरेपी की शिक्षा राज्य सरकार की देखरेख में होगी। सचिव नितिन परमार ने कहा वर्तमान समय में भारत विश्व पटल पर फिजियोथैरेपी क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और विदेशों में भारत के फिजियो चिकित्सकों की मांग बढ़ी है। उन्होंने कहा कि फिजियोथैरेपी से जटिल से जटिल बीमारियों,बच्चों में विकलांगता संबंधी एवं खेलकूद से होने वाली क्षति का उपचार हो रहा है जिससे लोगों का विश्वास बढ़ा है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा,डॉक्टर एसके सिंह,गुलाब सिंह,कौशल मौर्य,मोहित गोस्वामी,सौरभ कपटियाल,अजय मौर्य आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *