UKSSSC परीक्षा घोटाले में प्रकाश में आए मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी

हरिद्वार । उत्तराखण्ड में आयोजित UKSSSC की परीक्षा से सम्बन्धित पेपर लीक प्रकरण में जनपद हरिद्वार के परीक्षा केन्द्र ग्राम बहादरपुर जट आदर्श बाल सदन हरिद्वार से प्रकाश में आये मुख्य आरोपी खालिद निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार की गिरफ्तारी हेतु हरिद्वार पुलिस, राजस्व विभाग, बिजली विभाग और नगर पंचायत की टीम ने संयुक्त छापेमारी की।

उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्व कोतवाली रायपुर देहरादून में मु0अ0सं0 301/25 धारा 11(1)(2)/12(2) भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम निवारण के उपाय अधिनियम पंजीकृत है।
अन्य विभागों द्वारा अभियुक्त व उसके परिजनों के सम्बन्ध में अभिलेखीय जांच की जा रही है जिसमे आरोपी के घर पर अवैध बिजली आपूर्ति पाए जाने पर आरोपी के पिता के विरुद्ध धारा 135 विधुत अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *