श्री रामलीला समिति बीटीगंज में रामलीला के मंचन देखने को उमड़ रही लोगों की भीड़

रुड़की । श्री रामलीला समिति बीटीगंज में रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन ताड़का वध का मंचन किया गया । दर्शक राक्षसी ताड़का के डरावने रूप को देखकर सहम गए।प्रभु श्री राम के ताड़का वध करते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।तीसरे दिन की रामलीला के शुभारंभ अवसर पर यजमान एवं समिति के पदाधिकारियों द्वारा आरती की गई तथा गणेश वंदना के साथ लीला की शुरुआत हुई।

लीला की शुरुआत में राजा दशरथ के राम,लक्ष्मण,भरत व शत्रुघ्न को गुरु विश्वामित्र के साथ शास्त्र और शास्त्र की शिक्षा के लिए आश्रम में भेजने से हुई।आश्रम से शिक्षा लेकर लौटे राम लक्ष्मण को गुरु विश्वामित्र दशरथ से मांग कर राक्षसों के वध के लिए जंगल में ले गए,जहां विश्वामित्र ने राम,लक्ष्मण को मायावी राक्षसी ताड़का के कारण जंगल में साधु-संतों के हवन-यज्ञ नहीं कर पाने की बात बताई।इस दौरान ताड़का वहां पहुंच जाती है।ताड़का के तांडव के बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ताड़का वध कर देते हैं।ताड़का होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठता है। इस दौरान पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रामलीला मंचन से प्राचीन और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। यह बहुत खुशी की बात है कि गत वर्षो की भांति रामलीला मंचन का कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा है। कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमारे जीवन में आज भी प्रासंगिक हैं।
भाजपा के युवा नेता रचित अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का एक माध्यम भी है। प्रभु श्री राम का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के प्रति समर्पण का पाठ पढ़ाता है। यह लीला हमें एकजुट होने और अपने सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने की प्रेरणा देती है। हमें गर्व होना चाहिए कि हम ऐसे महापुरुषों की भूमि पर निवास करते हैं, जिनका जीवन अनुकरणीय है। इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, समिति के महामंत्री सौरभ सिंघल,भाजपा नेता नवीन जैन एडवोकेट,व्यापारी नेता अरविंद कश्यप,मनोज अग्रवाल,वरुण गोयल,शेखर सिंघल,नितिन गोयल,शिवम गोयल,अमन,निखिल तायल,विशाल गुप्ता,नवनीत गर्ग, राकेश कश्यप आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *