भगवानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय बजट का सीधा प्रसारण सुना, सराहा, कहा-केंद्रीय बजट देश के समग्र विकास को गति देगा और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मजबूत करेगा
भगवानपुर । रविवार को कस्बे स्थित राघोमाल ओमप्रकाश गोयल डिग्री कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजट भाषण को ध्यानपूर्वक सुना और देश की आर्थिक दिशा से जुड़े बिंदुओं को समझा। लाइव प्रसारण के दौरान बजट में गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के लिए की गई घोषणाओं पर चर्चा की गई।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा, रचित अग्रवाल, नगर मंडल अध्यक्ष विराट गोयल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीटू सिंह, मास्टर सत्यपाल, वैभव अग्रवाल, सुशील पेंगोवाल, सुमित चौहान,मोहित यादव, मोहित राणा, नितीन सैनी,सूरज मिश्रा, कृष्णा अग्रवाल, आराध्या कोशिक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, मुकेश राणा,सिद्धार्थ परमार, आशीष शर्मा, हिमांशु चौधरी, दिग्विजय सैनी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सैनी, आवेश चौधरी आदि कार्यकर्ता ने बताया कि केंद्रीय बजट देश के समग्र विकास को गति देगा और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मजबूत करेगा।
बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। कहा कि यह बजट विकासोन्मुखी है और इसे हर वर्ग की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर है और यह बजट उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।


