वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने दो निरीक्षकों और दो उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किए, कालसी और चकराता भेजा
देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने दो निरीक्षकों और दो उप निरीक्षकों के स्थानांतरण कर दिए। निरीक्षक अरविन्द चौधरी को प्रभारी एसआईटी पुलिस कार्यालय से बतौर प्रभारी निरीक्षक़ थाना कालसी भेजा गया है। निरीक्षक बी एल भारती को प्रभारी सीनियर सिटीजन सेल पुलिस कार्यालय से बतौर प्रभारी निरीक्षक थाना चकराता भेजा गया है।
कालसी के थानाध्यक्ष रहे उप निरीक्षक दीपक धारीवाल को एस ओ जी शाखा देहरादून भेजा गया है। चकराता के थानाध्यक्ष रहे उप निरीक्षक शेखर चंद्र नौटियाल को विकासनगर कोतवाली भेजा गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।


