हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने 11 निरीक्षक और 4 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया, मणि भूषण श्रीवास्तव को गंगनहर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया, प्रवीण कोश्यारी को लक्सर कोतवाली की जिम्मेदारी

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने थानों और कोतवालियों के प्रभार में बदलाव कर दिया। इस तबादला सूची के तहत 11 इंस्पेक्टर और चार सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी को लक्सर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं लक्सर से इंस्पेक्टर राजीव रौथान को एक बार फिर भगवानपुर कोतवाली भेजा गया है। इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव को गंगनहर कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि यहां से मनोहर सिंह भंडारी को श्यामपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है रानीपुर कोतवाली से इंस्पेक्टर शांति कुमार को हटाकर हाल ही में जिले में आमद करने वाले इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को रानीपुर की कमान दी गई है।

इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट को रुड़की कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत को कनखल कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है।इसके अलावा एएनटीएफ सेल के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह को बहादराबाद थाने की जिम्मेदारी दी गई है। बहादराबाद से अंकुर शर्मा को भगवानपुर भेजा गया है। खानपुर थाने से धर्मेंद्र राठी को हटाकर एसआईएस शाखा भेजा गया है, दिगपाल कोहली को थाना प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *