सफाई को लेकर भगवानपुर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विराट गोयल व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, एन एच अधिकारियों से की नालों की सफाई कराने की मांग

भगवानपुर । साफ-सफाई की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए भगवानपुर नगर से भाजपा मंडल अध्यक्ष विराट गोयल ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से भगवानपुर नगर पंचायत और एनएच के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नेशनल हाईवे के किनारे बने नालों की सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सर्विस रोड पर जमा हो जाता है। उप जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं का समाधान के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *