पी० एम० पोषण शक्ति योजना (मध्यान्ह भोजन योजना) के तहत कार्यरत भोजन माताओं के मानदेय वृद्धि के सम्बन्ध में, कैंट बोर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह
रुड़की। कैंट बोर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने आज प्रताप सिंह पंवार पूर्व अध्यक्ष पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ एवं वर्तमान में माननीय उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) राज्य औषधीय पादप बोर्ड, देहरादून, उत्तराखण्ड, से यह आग्रह किया गया है कि मान्य मंत्री उत्तराखण्ड के शासकीय, अशासकीय इन्टर कॉलेजों में एवं सरकारी/अर्द्धसरकारी प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूलों में भोजन माताओं का मानदेय बहुत ही कम मात्र 3,000 रूपए हैं। इस महंगाई के दौर में इनके परिवार सही प्रकार से जीवन यापन नहीं कर पा रहे हैं, अनेकों समस्याओं एवं संकटों से जूझ रहे हैं, अत्यधिक गरीब परिवारों से हैं, अधिकांश महिलाएं विधवा भी हैं। अतः निवेदन है कि माननीय मुख्य मंत्री महोदय से मिल कर के प्रदेश की भोजन माताओं का मानदेय बढवाने की कृपा करें जिससे कि यह अपने परिवारों का भरण पोषण ठीक प्रकार से कर सकें।
तत्काल प्रताप सिंह पंवार माननीय उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) राज्य औषधीय पादप बोर्ड, देहरादून, उत्तराखण्ड ने मुख्यमंत्री जी के साथ वार्ता की है एवं पत्र भी लिखा है जो कि संलग्न है, मुख्यमंत्री जी ने शीघ्र ही भोजन माताओं का मानदेय बढाने का आश्वाशन दिया है, उक्त सम्बन्ध में मेरे द्वारा भी मुख्यमंत्री को पूर्व में पत्र लिखे गए हैं।


