आईआईटी रुड़की में श्यामा मंगल आउटस्टैंडिंग वूमेन एम्पलाई ऑफ द ईयर अवार्ड 2025 से आरती सिंह को किया सम्मानित, फार्मेसी अधिकारी एवं जिलाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार की पत्नी है आरती सिंह
रुड़की । आईआईटी रुड़की में श्यामा मंगल आउटस्टैंडिंग वूमेन एम्पलाई ऑफ द ईयर अवार्ड 2025 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आईआईटी रुड़की में ध्वजारोहण के उपरांत श्रीमती आरती सिंह को ईयर 2025 अवार्ड डायरेक्टर प्रोफेसर कमलकांत पंत जी एवं डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर यू पी सिंह जी के द्वारा₹25000(पच्चीस हजार)एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित आरती सिंह को वर्ष 2023 में भी उत्कृष्ट कार्य करने का अवार्ड मिल चुका है।
आईआईटी रुड़की के कर्मचारीयो एवं अधिकारियों ने व स्वास्थ्य विभाग जनपद हरिद्वार के फार्मेसी अधिकारियों मुख्य फार्मेसी अधिकारियों एवं समस्त जनपद के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी यो अधिकारियों ने आरती सिंह को एवं उनके पति ब्रिजेश कुमार फार्मेसी अधिकारी एवं जिला अध्यक्ष राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ जनपद हरिद्वार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
आरती सिंह ब्रिजेश कुमार की पत्नी है आईआईटी रुड़की के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग में भी खुशी का माहौल है ब्रिजेश कुमार जिला अध्यक्ष एवं आरती सिंह को शुभकामनाओं एवं बधाइयां का तांता लगा हुआ है अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार एवं आरती सिंह जी ने सभी बधाई देने वालों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।


