भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने बहबलपुर गांव में रविदास मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्धाटन, कहा-तेजी से कराए जा रहे है विकास कार्य

भगवानपुर । क्षेत्र स्थित बहबलपुर गांव में विधायक ममता राकेश ने रविदास मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। सभी वर्गों के लोगों के धार्मिक स्थल को संवारने का कार्य किया जा रहा है।

कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है। आम जनता की समस्याओं के समाधान करने को लेकर तत्पर है। भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति वे संकल्पित हैं। प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि सड़क, पानी, बिजली समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलता रहे। ग्रामीणों ने विधायक को गांव की कुछ समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर राधेश्याम, प्रमोद कुमार, महीपाल, प्रधान कन्हैया सैनी, तिलकराज मास्टर , तीरथ प्रधान, विनोद कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *