भगवानपुर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, विधायक ममता राकेश ने कई स्कूलों में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

भगवानपुर । भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में 77वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विधायक ममता राकेश ने सुरेंद्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय, बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर, जीबीवीएम पब्लिक स्कूल खानपुर, सैनी कॉलेज आफ नर्सिंग खेलपुर, पैराडाइज पब्लिक स्कूल सिसौना में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। हमारा संविधान ही हमें स्वायत्तता, समानता और न्याय की गारंटी देता है। आज के समय में इन संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कहा कि मौजूदा समय में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के मूल्यों को और मजबूत करने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी संविधान की गरिमा और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *