रविदास जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा, भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल हुए शामिल, कहा-संत शिरोमणि गुरु रविदास ने यह सिद्ध कर दिया है कि सच्ची भक्ति और श्रद्धा के द्वारा ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है
भगवानपुर । क्षेत्र स्थित अलावलपुर, फकरेडी, सरठेडी समेत कई गांव में भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल ने रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल ने सभी को रविदास जयंती की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने यह सिद्ध कर दिया है कि सच्ची भक्ति और श्रद्धा के द्वारा ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। लोग उनके दर्शन से प्रभावित होकर उनके शिष्य बनते चले गये। कहा संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज से बुराइयों को दूर किया जा सकता है। कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज को एकता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सदियों पहले थे। उन्होंने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” के संदेश को आत्मसात करने पर जोर दिया।


