भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरवरानंद के पक्ष में दो घंटे का मौन उपवास रखा, कहा-भाजपा की तानाशाही की हद हो गई, देश में संतों के साथ में जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह माफी के लायक नहीं
भगवानपुर । भगवानपुर कस्बे में श्रीराधा-कृष्ण भैरो वाला मंदिर में भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने स्वामी अविमुक्तेश्वरवरानंद के पक्ष में दो घंटे का मौन उपवास कार्यक्रम रखा। रविवार को भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कस्बा स्थित राधा कृष्ण मंदिर में अपने समर्थकों के साथ मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर दो घंटे का मौन उपवास रखा। मौन उपवास के दौरान विधायक ममता राकेश ने कहा कि भाजपा की तानाशाही की हद हो गई।
देश में संतों के साथ में जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह माफी के लायक नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस नेता अभिषेक राकेश, उदय त्यागी, बृजपाल प्रधान, रणदीप राणा, रुप चौधरी, नीशू प्रधान, सुशील प्रधान, मांगेराम, अमित तलवार, अनुज शर्मा, चंदभान, मदन मास्टर, सभासद किरतपाल, गुलाब सैनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिकेत कुमार, दीपचंद, शिवकुमार, महावीर, कर्मवीर चौधरी, अंकित चौधरी, सुरेश सैनी, नरेश सैनी आदि मौजूद रहे।


