गणतंत्र दिवस पर विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल, भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नमन् किया
भगवानपुर । भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील पेंगोवाल ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नमन् किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ था। लेकिन वह स्वतंत्रता तब तक अधूरी थी, जब तक हमारे पास अपने नियम और अपने कानून नहीं थे। ढाई साल के कड़े परिश्रम और गहन विमर्श के बाद, डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान सभा ने हमें विश्व का सबसे श्रेष्ठ और लिखित संविधान दिया। 26 जनवरी 1950 को जब यह संविधान लागू हुआ, तो भारत सही मायनों में एक गणराज्य बना। इसी दिन से भारत में जनता का शासन स्थापित हुआ और हमें हमारे मौलिक अधिकार प्राप्त हुए।


