मुख्य शिक्षा अधिकारी ने डॉ. रवीन्द्र सैनी को दी बधाई

देहरादून । देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौढ़ियाल ने सुभारती समूह की संस्था उन्मुक्त भारत के अध्यक्ष डॉ. अतुल कृष्ण द्वारा डॉ. रवीन्द्र सैनी, पूर्व प्रधानाचार्य श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर को सेवानिवृत्ति के पश्चात राष्ट्रीय चरित्र निर्माण योजना की देहरादून इकाई के निदेशक पद पर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अपने पत्र में कहा कि डॉ. सैनी ने प्रधानाचार्य के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन अत्यंत ही निष्ठा और समर्पण के साथ किया और छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. सैनी की इस नियुक्ति से शिक्षा विभाग में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौढ़ियाल ने कहा कि डॉ. सैनी की नियुक्ति शिक्षा विभाग और देवभूमि जागृति फाउंडेशन के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।पुनः डॉ रविंद्र सैनी जी को मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित करने पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी ने कहा कि यह सर्व समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. सैनी निश्चित रूप से राष्ट्रीय चरित्र निर्माण योजना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *