बुराई पर अच्छाई की जीत, दशहरा लाता है एक उम्मीद, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील पेंगोवाल ने दी विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं और बधाई

भगवानपुर । भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील पेंगोवाल ने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के दो शब्दों से हुई है ‘दश’ यानी दस और ‘हरा’ यानी पराजित करना। इसका आशय है दस सिरों वाले राक्षस रावण पर विजय। यह पर्व नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी दुर्गा की उपासना के पश्चात दसवें दिन, विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। कहा कि विजयादशमी के दिन ही भगवान श्रीराम ने लंका के राजा रावण का वध कर माता सीता को मुक्त कराया था और उन्हें लेकर अयोध्या लौटे थे। इसी कारण यह दिन सत्य की असत्य पर विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।देश भर में इस दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *