भाजपा नेता वैभव अग्रवाल ने नगर पंचायत भगवानपुर वासियों को दी विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं और बधाई, कहा-हर मनुष्य बस एक नेक काम करे, अंतर्मन में पनप रही हर बुराई का सर्वनाश करे

भगवानपुर । भगवानपुर नगर मंडल भाजपा के पूर्व महामंत्री वैभव अग्रवाल ने नगर पंचायत भगवानपुर वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता वैभव अग्रवाल ने कहा कि हर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, हर असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक अज्ञान के अंधकार पर ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक, आइए, आत्मावलोकन करें। जीवन की श्रेष्ठता और सफलता के लिए। उन्होंने कहा कि दशहरा एक जीत के जश्न के रूप में मनाया जाने वाला त्यौहार हैं। जश्न की मान्यता सबकी अलग-अलग होती हैं। जैसे किसानो के लिए यह नयी फसलों के घर आने का जश्न हैं। पुराने वक़्त में इस दिन औजारों एवम हथियारों की पूजा की जाती थी, क्यूंकि वे इसे युद्ध में मिली जीत के जश्न के तौर पर देखते थे। लेकिन इन सबके पीछे एक ही कारण होता हैं बुराई पर अच्छाई की जीत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *