भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्रवासियों को दी विजयदशमी पर्व की बधाई, कहा-पापों- काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी जैसे अवगुणों को छोड़ने की प्रेरणा देता है यह पर्व
भगवानपुर / बुग्गावाला । भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश ने ज्वालापुर विधानसभा वासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दशहरा या विजयदशमी या आयुध-पूजा प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक, शौर्य का उपासक है,व्यक्ति और समाज के रक्त में वीरता प्रकट हो इसलिए दशहरे का उत्सव रखा गया है। भगवान श्रीराम ने इसी दिन रावण का वध किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिए इस दशमी को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों- काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी जैसे अवगुणों को छोड़ने की प्रेरणा हमें देता है। सुबोध राकेश ने कहा है कि एक तरह से देखा जाए तो यह कृषि का उत्सव भी है। दशहरे का सांस्कृतिक पहलू भी है। हमारा भारत कृषि प्रधान देश है। किसान अपने खेत में सुनहरी फसल उगाकर अनाज रूपी संपत्ति घर लाता है तो उसके उल्लास और उमंग का ठिकाना हमें नहीं रहता। इस प्रसन्नता के अवसर पर किसान भगवान की कृपा को मानता है और उसे प्रकट करने के लिए वह उसका पूजन करता है।

