प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा में मनाई गई महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, चलाया स्वच्छता अभियान
कलियर । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमली खेड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र में ध्वजारोहण एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र में सफाई का कार्य किया गया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राव अकरम साहब एवं फार्मेसी अधिकारी ब्रिजेश कुमार ने ध्वजारोहण करने के पश्चात समस्त स्टाफ के साथ पूरे स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण की साफ सफाई की। श्री ब्रिजेश कुमार फार्मेसी अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। साथ ही साथ श्री बृजेश कुमार फार्मेसी अधिकारी ने विजयदशमी दशहरा की समस्त देवभूमि उत्तराखंड प्रदेश वासियों को बधाई दी। इस अवसर पर अरविंद सैनी वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन प्रदीप शर्मा, नेहा चल किरण नाथ भावना दास नर्सिंग अधिकारी मनोज कुमार, विजय शर्मा, उर्वशी चौहान एवं समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

