आर०आई०सी० सीनियर सेकेंडरी स्कूल भगवानपुर ने मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

भगवानपुर । महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने अपने व्यक्तिगत जीवन की सुख सुविधाओं को त्यागकर देवा की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व व्यौदावर किया ताकि आने वाली पीढ़ियाँ आज़ादी की खुली हवा में सांस ले सकें और अपनी ऊर्जा देश के विकास में लगा सकें। ये शब्द गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के राष्ट्र पर्व पर बोलते हुए आर०आई०सी० सीनियर सैकेण्डजी स्कूल भगवानपुर (हरिद्वार) के प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल के डायरेक्टर डॉ० सीशाम अली में व्यक्त किए।

इस अवसर पर उन्होंने ध्यान दिलाया कि हमें अपने महापुरुषों के आदर्शों का पालन अपने जीवन में करें करना चाहिए। राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण प्रहानाचार्य, प्रबन्धक एंव स्टाफगण ने करते हुए राष्ट्र‌भक्ति और राष्ट्रप्रेम पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुम्बुल आलम ने गांधी जी के उत्तरदायित्व के सिद्वान्त को जीवन में उतरने के लिए प्रेरित किया और प्रधानाचार्य सलीम अहमद ने गाँधी जी के उच्च विचारों को आदर्श मानकर जीवन जीने की शिक्षा दी। प्रशासनिक अधिकारी रवि करण एवं परीक्षा प्रभारी असजद अली ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये। प्रवक्ता सोनिया नमन ने कबीर दास जी का दोहा सुनाकर सभी को प्रेसित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीपती अंजू शर्मा ने किया। इस अवसर पर मो.आसिम, राबिया, जेबा, सीमा, मौ० अहमद, रचना, कुमकुम, नीतिन जैन, महावीर, अब्दुल जब्बार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *