देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी ने सभी देशवासियों को विजयदशमी, दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी

भगवानपुर । देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष,वरिष्ठ समाजसेवी एवं हिंदी साहित्यकार डॉ रजनीश सैनी ने सभी देशवासियों को महापर्व विजयादशमी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारे लिए गौरव का क्षण है।विजयदशमी के पर्व पर सभी देशवासियों को एकजुटता के साथ मिलकर इस त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बनाना चाहिए।यह पर्व अधर्म,असत्य और अहंकार पर धर्म,सत्य और मर्यादा की विजय का संदेश देता है।यह पर्व आप सभी के जीवन में शक्ति एवं सहास का संचार करता हैं। सभी को प्रेम भाव के साथ देश की अखंडता बनाए रखने के लिए प्रण करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *