कोटा मुरादनगर में मुस्लिम समाज और कोटा माछारेडी़ में सैनी समाज ने भाजपा नेता सुबोध राकेश का किया जोरदार स्वागत, 2027 विधानसभा चुनाव में पूर्ण रूप से समर्थन देने की बात कही
धनौरी । ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के कोटा मुरादनगर में मुस्लिम समाज और कोटा माछारेडी़ में सैनी समाज ने भाजपा नेता सुबोध राकेश का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधानसभा 2027 चुनाव में पूर्ण समर्थन देने की बात कही। भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि उनका प्रयास है क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को जल, सड़क, बिजली समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलता रहे। इसके लिए वे प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि विकास में कभी कमी नहीं दी जाएगी। क्षेत्र के लोगों के सम्मान का होगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों का बदहाल स्थिति है। जनता के आशीर्वाद से सबसे पहला कार्य सड़कों को दुरुस्त करने का होगा। इस मौके पर गुलशेर उर्फ़ गुल्ला, हसीब पूर्व प्रधान, साकिब, युशुफ, वहीद, रियाजुल, रोधा, इरशाद, तोशीब, सईद, नदीम, भूरा, मुनफत, छोटा, हसन, परवेज, सारुख, रोहित, सुरेंद्र कुमार, साजिद, इमरान, मोनिन, कपिल, शहजाद, लियाक़त, बिजेंद्र सैनी, बाबूराम सैनी, सुनील सैनी, लोकेश सैनी, राम नरेश सैनी, पॉपन सैनी, नाथी राम सैनी, तेल्लू राम सैनी, राकेश सैनी, दीपक सैनी, सिनु सैनी, शेखर सैनी, सुभम सैनी, जॉनी सैनी , पंकज सैनी, विजयपाल सैनी, बिजेंदर सैनी, सागर सैनी, अनिल मास्टर ,राणपाल सैनी, सीटू पेंटर आदि मौजूद रहे।


