भाजपा रुड़की जिलाध्यक्ष डाॅ मधु सिंह ने मोर्चों के जिलाध्यक्ष के नामों की लिस्ट की जारी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विभोर सेठी और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी नीलकमल शर्मा
रुड़की । भाजपा रुड़की जिलाध्यक्ष ने मोर्चों के जिलाध्यक्ष के नामों की लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी है। भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष विभोर सेठी, महिला मोर्चा नीलकमल शर्मा, किसान मोर्चा सुदेश चौधरी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा आदित्य रोड, अनुसूचित मोर्चा नीटू मंडावर और अल्पंसख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी को नियुक्त किया गया है।


