मैथमेटिक्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सैकड़ों बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री, कहा-अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सभी बच्चे आगे बढ़ें
रुड़की । पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा सिविल लाइन स्थित मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में सैकड़ों स्कूली बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई।सभी स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सभी बच्चे आगे बढ़ें। जीवन में यदि शीर्ष की ओर बढ़ना है तो शिक्षा के महत्व को समझना होगा।कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा मार्ग है,जिससे व्यक्तित्व का निर्माण ही नहीं,बल्कि मनुष्य का जीवन भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छूता है।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंची वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता ने सभी स्कूली बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि सशक्त,आत्मनिर्भर और सक्षम बनने के लिए बेहतर शिक्षा को प्राप्त करें तभी आपका भविष्य उज्जवल होगा।समाजसेवी शेखर सिंघल ने बच्चों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े और अपने समाज व परिवार का नाम रोशन करें।
प्रधानाचार्य सीमा एम०कुमार ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने यहां आकर स्कूली बच्चों को जो सामग्री वितरित की है,उससे बच्चों का प्रोत्साहन होता है,साथ ही उनमें शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ाने की लग्न भी पैदा होती है। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधिका दीपिका चार्ली,सहायक अध्यापिका ऐस्तर आनंद,मीना डेनियल,सरिता दास,सोनिया सिंह,कुमारी अनुष्का, नीलम,पूनम कन्खा,कुमारी रीना,सुखबीर सिंह सोनी तथा लवी त्यागी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।























