आर एन आई इंटर कॉलेज भगवानपुर इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना 2026 का शिविर खानपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में हुआ प्रारंभ
भगवानपुर । आर एन आई इंटर कॉलेज भगवानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का वार्षिक शिविर खानपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ मां सरस्वती, मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके एवं दीप प्रज्वलित करके विद्यालय के यशस्वी प्रबंधक अनुराग गोयल, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश आर्य, विद्यालय की उप प्रधानाचार्य शर्मिला नागर, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिले के समन्वयक डॉक्टर एस पी सिंह के कर कमलों के द्वारा प्रारंभ किया गया इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक एस पी सिंह के द्वारा एन एस एस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया प्रबंधक महोदय के द्वारा बच्चों को अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई और प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की कार्यक्रम संयोजक आराधना बिष्ट जी एवं कार्यक्रम से सहसंयोजक ललित गर्ग के द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र प्रदान कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके अभिनंदन किया गया इस अवसर पर प्रधान लिपिक मांगेराम ने कहा एन एस एस जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करने का एक अच्छा माध्यम है । इस अवसर पर कला प्रवक्ता चारु चौहान, गीता बंसल, पूजा सैनी, मीनू, भावना वर्मा, अंजलि सैनी, संगीत शिक्षिका अंजली , व्यायाम शिक्षक जतिन त्यागी, अंकुर अग्रवाल, विकसित, सचिन धीमान, रमेश, राकेश आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन आशीष शर्मा जी के द्वारा किया गया।


