रुड़की: भाजपा नेता अमित सैनी की सड़क हादसे में मौत, पेड़ से टकराई कार, टक्कर इतनी तेज थी कि कार के उड़ गए परखच्चे

रुड़की । धनौरी में एक सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि अमित सैनी रुड़की से अपने घर धनौरी की ओर जा रहे थे।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी गुरुवार देर रात अपनी कार में सवार होकर रुड़की से धनौरी की ओर जा रहे थे जैसे ही वह धनौरी में दो सड़कों के बीच पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होते हुए एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार से अमित सैनी को बाहर निकाला। लेकिन अमित सैनी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं हादसे के बाद अमित के परिजन और अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया गया हैं।हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *