झबरेड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान युवक को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया
झबरेड़ा । बुधवार रात को पुलिस ने चेकिंग के दौरान शेरपुर खेलमऊ के पास से एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि बुधवार देर शाम झबरेड़ा लखनौता मार्ग पर ग्राम शेरपुर खेल मऊ की पुलिया के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। वही पर पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली जिसमें उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संसार सिंह पुत्र रिशिपाल निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।


