आर० आई० सी० सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, राष्ट्र भक्ति के निर्माण में स्कूलों का अहम योगदान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्रीय भावना की आत्मा: विश्वकर्मा

भगवानपुर। राष्ट्र भक्ति के निर्माण में स्कूलों का अहम योगदान होता है तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम ही राष्ट्रीय भावना की आत्मा को मजबूत करते है। कस्बा स्थित आर० आई० सी० सीनियर सेकेण्डरी स्कूल रायपुर चॉक भगवानपुर में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर झण्डारोहण के बाद प्रधानाचार्य एच० पी० विश्वकर्मा ने संबोधन करते हुए उक्त विचार व्यक्त किये।

गणतन्त्र दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाने के लिए कार्यक्रम की शुरूआत विशेष प्रार्थना के साथ की गई। भगवानपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष गुलबाहर अली, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रियाज अहमद तथा डायरेक्टर डॉक्टर जीशान अली तथा उपाध्यक्ष सुम्बुल आज़म ने प्रधान मुकेश, प्रेम सिंह, डॉ० अमीर आलम, भारतीय किसान यूनियन (एकता) के अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी, नरेश प्रधान, पूर्व डिप्टी डायॅरेक्टर इनाम अली, तहसीलदार दयाराम भगवानपुर, रियासत प्रधान मक्खनपुर, राशिद प्रधान रायपुर, सुशील प्रधान सिसौना, आदि गणमान्य व्यक्तियों के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, और अभिभावकों की भारी भीड़ रही।

बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम करके सभी का मन जीत लिया जिसमें उन्होंने प्रदेश की झाकी वाले गीत, पहाड़ी, मराठी, बंगाली और राजस्थानी नृत्यों, सेरो शायरी तथा माइम शो करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष एडवोकेट रियाज अहमद ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा का प्रचार प्रसार गुणवत्ता के साथ करना हमारा उद्देश्य है और इसी कारण हमनें सी० बी० एस० ई० बोर्ड से मान्यता प्राप्त इस संस्था का संचालन बेहतरीन तरीके से किया है और हम क्षेत्र के सभी अभिभावकों को यह आश्वासन देते है कि हम इस क्षेत्र के तमाम विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य निर्माण करने के योग्य बनायेगें ताकि देश और समाज चहुमुखी विकास कर सके। एडवोकेट फरमान त्यागी ने कहा कि यह संस्था इस क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ संस्था है जिसमें बच्चों का भविष्य सुरक्षित है। विशिष्ट अतिथि प्रेम सिंह ने यह कहकर सभी का ध्यान खींच लिया कि इस संस्था की इमारत ही सुन्दर एंव सुविधायुक्त नहीं है बल्कि इसकी शिक्षण पद्धति और अनुशासन सर्वश्रेष्ठ है। इस अवसर पर संस्था के स्टाफ में रवि करण, सोनिया रमन, निशा पुण्डीर, मेघना शर्मा, अंजु शर्मा, कुमकुम, रचना, लियाकत, भुपेश कुमार, ओर कुमार, गुलजार, राबिया, जेबा आदि ने पूर्ण सहयोग देकर कार्यक्रम को खूबसूरत बनाया। कार्यक्रम का संचालन असजद अली और आसिम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *