पूर्व मेयर गौरव गोयल ने फीता काटकर किया दंगल का उद्घाटन,कहा-कुश्ती आज के युवाओं की पहली पसंद

रुड़की । ईद के अवसर पर ईदगाह परिसर में हुए विशाल दंगल का फीता काट उद्घाटन करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वस्थ समाज का होना बहुत जरूरी है।आज ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं,बल्कि पूरे देश में युवाओं का रुझान खेलों की तरफ बढ़ रहा है और खेलों में दंगल का महत्व अधिक इसलिए बढ़ जाता है,क्योंकि आज का युवा कुश्ती के माध्यम से दंगल में अपनी प्रतिभा का दमखम बहुत जोश खरोश के साथ दिखाने को बेताब है।

इस दौरान उन्होंने दंगल में आए सभी पहलवानों का सम्मान किया तथा उनका उत्साह वर्धन करते हुए इस क्षेत्र में और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।दंगल का संचालन इरशाद पहलवान व मासूम पहलवान ने किया।भालू पहलवान,राजू पहलवान,संजय पहलवान,इमरान पहलवान तथा सोनू भाई ने दंगल में अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन किया।इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कलीम खान,पूर्व पार्षद मोहम्मद सालिम,सभासद मोहम्मद जीशान,फुरकान आलम,मुमताज अहमद उर्फ लूसा,कोच मनीराज,अब्दुल गफ्फार तथा साजिद कुरैशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *