रुड़की: कोतवाली पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक कार और 1320 रुपये नगद बरामद

रुड़की । कोतवाली पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक कार और 1320 रुपये नगद बरामद किए हैं। कार्रवाई में कोतवाली और सीआईयू की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस के अनुसार, एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

शनिवार शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि मिलिट्री अस्पताल के आगे खाली मैदान में कुछ लोग आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सीआईयू टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान टीम को मैदान में खड़ी एक कार में कुछ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने कार को चारों ओर से घेर लिया।

इस दौरान पुलिस ने कार में बैठे तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो वह आईपीएल पर ऑनलाइल सट्टा लगाने का काम कर रहे थे। ऐसे में, पुलिस ने तीनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *