रुड़की: नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर भाजपा का तीखा हमला, विपक्ष की नीयत पर उठाए सवाल, कहा-कांग्रेस ने दशकों तक केवल तकनीकी बहानों और समितियों के नाम पर महिला आरक्षण को लटकाए रखा

रुड़की। आज एक होटल में प्रेस वार्ता में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला गया। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला, और मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ विपक्ष की “महिला विरोधी” राजनीति का पर्दाफाश किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक तकनीकी बहानों, समितियों और खोखली बहसों के माध्यम से महिला आरक्षण को लंबित रखा। उन्होंने प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए पंचायतों में आरक्षण देना आसान था क्योंकि वहां उनका राजनीतिक आधार प्रभावित नहीं होता था, लेकिन संसद के दरवाजे उन्होंने महिलाओं के लिए हमेशा बंद रखे। आज जब उन्हें अपना राजनीतिक आधार खिसकता दिख रहा है, तो वे हताशा में इस ऐतिहासिक कदम का विरोध कर रहे हैं।

राज्य मंत्री विनय रोहिला ने दस्तावेज़ों का हवाला देते हुए कहा कि विपक्षी दल अपनी हार देख अब समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि
समाजवादी पार्टी धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग उठाकर महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने की साजिश रच रही है।
टीएमसी जैसे दल जो अपने राज्यों में महिलाओं की आवाज को हिंसा से दबाते हैं, वे संसद में लोकतंत्र की बात कर रहे हैं जो हास्यास्पद है।
डीएमके और उसके सहयोगी दल ‘उत्तर-दक्षिण’ विभाजन का झूठा नैरेटिव फैला रहे हैं। श्री रोहिला ने स्पष्ट किया कि परिसीमन से किसी भी राज्य का प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा, बल्कि दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व सुरक्षित रहेगा और बढ़ेगा। मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन सीधे परिसीमन से जुड़ा है। परिसीमन का उद्देश्य केवल सीटें बढ़ाना नहीं, बल्कि जनसंख्या के अनुपात में संतुलित और समावेशी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है। विपक्ष तकनीकी बहाने बनाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन आज की जागरूक महिलाएं उनकी इस हताशा को समझ चुकी हैं।
निर्णायक लड़ाई का संकल्प
समाजसेविका ममता पंगती ने कहा कि यह केवल एक विधेयक का विरोध नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के प्रति विपक्ष की कुंठा है। भाजपा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराती है
इस अवसर पर जिला महामंत्री सागर गोयल, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, प्रिया प्रवेश,सोनू धीमान, जिला मंत्री सतीश सैनी, सचिन झबरेडी, तेजपाल मौर्य, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, अंकित गौतम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नील कमल शर्मा, युवा मोर्चा से विभोर सेठी,प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी, सावित्री मंगला, मंडल अध्यक्ष बृज मोहन सैनी, सचिन गुज्जर, ममता चहल, नवनीत शर्मा, प्रदीप पाल, कविता रावत, आरती बोखंडी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *