कैंट बोर्ड स्कूल के छात्र आर्यन पाल ने प्रदेश स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में हासिल किया द्वितीय स्थान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने छात्र आर्यन को एक माह का शुल्क व शिक्षण सामग्री देने की घोषणा की
रुड़की । रूड़की रोलर स्केटिंग एकेडमी के सौजन्य से प्रदेश स्तर की चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है जिसमें कैंट बोर्ड स्कूल के होनहार छात्र आर्यन पाल ने प्रदेश स्तर की चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह विद्यालय के लिए हर्ष एवं गौरव की बात है। इनका चयन राष्ट्रीय स्तर बेंगलोर (कर्नाटक) के लिए हुआ है। इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड की और से आर्यन पाल 05 दिसम्बर 2026 से 15 दिसम्बर 2026 तक अपने निजी स्तर पर प्रतिनिधित्व करेगा।
आर्यन के विद्यालय पहुँचने पर प्रार्थना सभा में अधोहस्ताक्षरी द्वारा प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया है। प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने छात्र आर्यन को एक माह का शुल्क व शिक्षण सामग्री देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छात्र आर्यन पाल ने प्रदेश स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि छात्र की कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि आर्यन का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए बेंगलुरु (कर्नाटक) में होना विद्यालय के लिए बेहद गर्व और खुशी का विषय है। विद्यालय परिवार आर्यन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता है और आशा करता है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। स्कूल के समस्त अध्यापकों एवं मुख्य अधिशासी अधिकारी रीपू दमन सिंह ने बधाई दी है। हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।























