स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मिले फार्मेसी अधिकारी एवं राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ हरिद्वार के अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कई विषयों पर हुई चर्चा
देहरादून। आज देहरादून में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल से ब्रिजेश कुमार फार्मेसी अधिकारी एवं अध्यक्ष राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ हरिद्वार व कई अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर के स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण मंत्रालय मिलने पर शुभकामनाएं दी।
कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विभाग के कई विषयों पर चर्चा की। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्ण आश्वासन दिया कि सभी को साथ लेकर स्वास्थ्य विभाग में अच्छा कार्य किया जाएगा।
जिससे उत्तराखंड प्रदेश की जनमानस को सभी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो सके एवं मंत्री ने जिला अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर शैलेंद्र पेंगोवाल फार्मेसी अधिकारी, अमजद अली सहरान अली, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।


