भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने किया डाडा पट्टी से झीवारेड़ी गाँव तक जोड़ने वाले मार्ग की सड़क का उद्घाटन, कहा-हर गांव और हर व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है लक्ष्य

भगवानपुर । बुधवार को विधायक ममता राकेश ने डाडा पट्टी से झीवारेड़ी गाँव तक जोड़ने वाले मार्ग की सड़क का उद्घाटन कर जनता को समर्पित की है। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक ममता राकेश का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ममता राकेश ने कहा कि क्षेत्र के विकास के प्रति वे शुरू से प्रतिबद्ध हैं।

उनका लक्ष्य हर गांव और हर व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। बेहतर सड़क से व्यापार, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच ग्रामीणों तक हो पाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर गांव और कस्बे को मुख्य सड़क से जोड़ना और गांव में बुनियादी सुविधा सुलभ कराना उनकी प्राथमिकता है। इससे ही समग्र विकास और सशक्त भारत का लक्ष्य हासिल होगा।

उन्होंने कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे है। इस मौके पर पूर्व प्रधान महीपाल सिंह, सुखपाल सैनी, जयेंद्र , विपिन सिंह, नरेंद्र ,राहुल , दीपक , फिरोज, महिपाल , केहर, नितिन, धर्मपाल, टीनू, मास्टर लालचंद, सचिन, बबलू, मास्टर शोभाराम, धन्ना, ओमवीर सैनी, साका आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *