सहकारी संघ गुरुकुल नारसन का चुनाव सम्पन्न, निर्विरोध चुनाव हुआ, प्रीती अध्यक्ष एवं अजय कुमार बने उपाध्यक्ष
मंगलौर / नारसन। सहकारी संघ गुरुकुल नारसन की प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया आज सकुशल सम्पन्न हुई है, राज्य सरकार द्वारा नमित एक संचालक सहित कुल 8 संचालकों से बने बोर्ड में अध्यक्ष पद पर प्रीती उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार

जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि के 4 पदों पर पारुल कुमारप्रमोद कुमार, स्वाति एवं सोनिया तथा जिला सहकारी संघ प्रतिनिधि पद के दो पदों नीरा एवं पवन सिंह, थोक केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार पर धीरेन्द्र, मांगेराम सिरोही, नीरा क्रय-विक्रय सहकारी समिति पर बबली एवं पारुल कुमार समेत सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सुशील राठी, विजयपाल चेयरमैन, जगत सिंह, शुभम, संदीप, पवन सैनी, पहल सिंह, विनोद कुमार, राजेश कुमार, अमित कुमार समेत काफ़ी संख्या संख्या में सम्मानित लोग उपस्थित रहे।


