सहकारी संघ लि. भगवानपुर के चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध हुआ चुनाव, कुंवरपाल सैनी अध्यक्ष, सचिन कश्यप बने उपाध्यक्ष
भगवानपुर । सहकारी संघ लि. भगवानपुर की प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया सकुशल संपन्न हुई। कुंवरपाल सैनी अध्यक्ष व सचिन कश्यप उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि के पदों पर रचित अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, रचना, सुधा, उपभोक्ता भण्डार, क्रय-विक्रय समेत सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। निर्विरोध चुनाव संपन्न होने पर सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे आपसी सौहार्द और संगठन की एकता का प्रतीक बताया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के विकास, किसानों एवं सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देने तथा सहकारी व्यवस्था को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा नेता देवेन्द्र अग्रवाल, रचित अग्रवाल ने कहा कि संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी किसानों के हित में कार्य करेंगे। सरकार की योजनाओं का लाभ किसान तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर कृष्णा धनंजय सिंह, मिलन सैनी, सुभाष कुमार, ललित अग्रवाल, अंकुर सिंघल. मास्टर बाबूराम सैनी, बुध सिंह, महावीर सैनी, सोनू कश्यप, राजकुमार सैनी, पवन कुमार सैनी, राहुल सैनी आदि मौजूद रहे।


