भगवानपुर कोटक हेल्थ केयर (राजेंद्र ज्ञान मेमोरियल फाउंडेशन) द्वारा किशनपुर के समस्त ग्राम वासियों को एंबुलेंस समर्पित की, जिला पंचायत सदस्य संजना चौहान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची, बोलीं-“स्वास्थ्य सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि समय पर उपचार मिलना भी उतना ही महत्वपूर्ण

भगवानपुर। भगवानपुर के किशनपुर गांव स्थित कोटक हेल्थ केयर द्वारा क्षेत्रीय जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए ग्राम वासियों को एक अत्याधुनिक एंबुलेंस गाड़ी समर्पित की गई है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हर्ष कुमार तिवारी की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सुलभ और तीव्र बनाना है। भगवानपुर क्षेत्र के गांवों में लंबे समय से एक ऐसी स्वास्थ्य सेवा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो संकट के समय मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचा सके। अक्सर देखा गया है कि गंभीर स्थिति में वाहन न मिल पाने या देरी होने के कारण मरीजों की जान पर बन आती है।

कोटक हेल्थ केयर ने ग्रामीणों की इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए यह एंबुलेंस सेवा शुरू की है।एंबुलेंस के लोकार्पण समारोह में जिला पंचायत सदस्य संजना चौहान द्वारा किया गया, इनके अलावा गांव के व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संजना चौहान ने कहा कि “स्वास्थ्य सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि समय पर उपचार मिलना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।” यह एंबुलेंस ऑक्सीजन, प्राथमिक चिकित्सा किट और स्ट्रेचर जैसी सभी आवश्यक जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस है, जो दुर्घटना या गंभीर बीमारी के दौरान ‘गोल्डन ऑवर’ में मरीज की जान बचाने में सहायक होगी।ग्राम वासियों ने कोटक हेल्थ केयर के इस निस्वार्थ प्रयास की जमकर प्रशंसा की। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें रात-बिरात बीमार होने पर शहर से महंगी एंबुलेंस बुलाने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह सेवा विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और दुर्घटनाग्रस्त लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।अस्पताल की यह पहल यह संदेश देती है कि निजी स्वास्थ्य संस्थान भी सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के माध्यम से ग्रामीण विकास और लोक कल्याण में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इस एंबुलेंस सेवा के शुरू होने से अब किशनपुर और आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को सीधी राहत मिलेगी इस मौके पर भाजपा नेता मुसतफा, मंदाकिनी चौहान नेमचंद, धर्मवीर, अमित कटारिया, अजय, राजू, सुंदर सैनी,रमेश सैनी, वहीद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *