भगवानपुर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में छुटमलपुर ने भगवानपुर को दी शिकस्त, सचिन मलिक ने जड़ा तुफानी शतक, समापन समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया विजेताओं का सम्मान
भगवानपुर । भगवानपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन सोमवार को किया गया। फाइनल मुकाबला भगवानपुर और छुटमलपुर के बीच खेला गया। भगवानपुर ने छुटमलपुर टीम के सामने 224 रन का लक्ष्य रखा। छुटमलपुर टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए विस्फोटक बल्लेबाज सचिन मलिक के तुफानी शतक से मुकाबला अपने नाम किया। क्रिकेट टूर्नामेंट समापन के अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
उन्होंने टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और संघर्ष की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं तथा उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि आज देश में खेलों के लिए अनेक अवसर उपलब्ध हैं और प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजन प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य करते हैं। खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को भी मजबूत करती हैं।
उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए ताकि क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता रहे। रुड़की मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस मौके पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश जगदम्नि शोभाराम प्रजापति, ललित मोहन अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, सुशील पेंगोवाल, भाजपा नेता रचित अग्रवाल, नीटू सिंह मंडावर, विभोर सेठी, संदीप खटाना, अमन त्यागी, अमित कुमार, सलमान प्रधान, डाॅ राजेश सैनी, मोहित यादव, सूरज मिश्रा, कृष्णा अग्रवाल, नितेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


