हरिद्वार: प्रशिक्षणाधिन रिक्रुट कांस्टेबल्स ने सीखे आपदा राहत व रेस्क्यू के गुर, पुलिस लाइन रोशनाबाद पहुंची एन.डी.आर.एफ. टीम ने दिया प्रशिक्षण

हरिद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के व्यक्तिगत प्रयासों से आज 15 बीएन एनडीआरफ की टीम द्वारा पुलिस लाइन ट्रैनिंग सेंटर रोशनाबाद आकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षणाधिन रिक्रुट आरक्षियों को आपदाकाल में फंसे लोगों तक अपनी पहुंच बनाने, खाद्य सामग्री पहुंचाने, उन्हे रेस्क्यू करने, सुरक्षित रुप से बाहर निकालने एवं आवश्यकता पड़ने पर मौके पर प्राथमिक उपचार देने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।

उत्तराखंड राज्य अधिकांश पर्वतीय भुभाग से आच्छादित / अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण भविष्य में उत्तराखंड पुलिस की बागडोर संभालने के लिए तैयार किए जा रहे रिक्रुट आरक्षियों के लिए पुलिस ट्रेनिंग के साथ-साथ यह प्रशिक्षण बेहद सकारात्मक, उपयोगी एवं महत्वपूर्ण हैl

इस दौरान प्रशिक्षुओं ने आपदा के दौरान इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरणों की प्रयोग की विधि, उपकरणों में समस्या आने पर उक्त समस्याओं को तत्कालिक रुप से सही करने सहित विभिन्न जानकारियों को सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक रुप से सीखा और जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *