देहरादून से जयपुर जा रही एक स्लीपर कोच बस में हरिद्वार- रुड़की हाईवे पर क्रिस्टल वर्ल्ड के पास लगी अचानक आग, 32 सवारियां सुरक्षित

हरिद्वार। देहरादून से जयपुर जा रही एक स्लीपर कोच बस में हरिद्वार- रुड़की हाईवे पर क्रिस्टल वर्ल्ड के पास अचानक भीषण आग लग गई। चलती बस से आग की ऊंची लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय बस में करीब 32 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि बस स्टाफ की सतर्कता और यात्रियों की सूझबूझ से समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *