रायपुर के नीशू सैनी बने उप शिक्षा अधिकारी, विधायक ममता राकेश ने आवास पर पहुंचकर दी बधाई, कहा-नीशू सैनी ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया
भगवानपुर। क्षेत्र के रायपुर के नीशू सैनी पुत्र जगपाल सैनी का पीसीएस में चयन होने पर विधायक ममता राकेश ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि बेटे नीशू सैनी ने पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र एवं परिवार का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विधायक ममता राकेश ने नीशू सैनी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ने कहा कि नीशू की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

