नवयुग पब्लिक हाई स्कूल शान्तरशाह के छात्रों को हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की कामना की
रुड़की। चौधरी बालचंद सैनी इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नवयुग पब्लिक हाई स्कूल शान्तरशाह के हरिद्वार जिले में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा का सम्मान नहीं है, बल्कि शिक्षा के प्रति उनकी सोच, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के त्याग का भी सम्मान है।
उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा के प्रति अधिक गंभीर दिखाई दे रही हैं और प्रत्येक क्षेत्र में देशहित में अपना योगदान देने के लिए आगे बढ़ रही हैं। वर्तमान समय में बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। प्रधानाचार्य शिवानी सैनी और उप प्रबंधक राहुल सैनी ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ने तथा उच्च शिक्षा हासिल कर समाज का जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

