पर्यावरण दिवस पर अरोमा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में हुआ औषधीय पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता: डॉ. विजय सैनी

रुड़की। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अरोमा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, रुड़की में औषधीय एवं जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन डॉ. विजय सैनी, शिक्षकों, चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. विजय सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

वृक्ष एवं औषधीय पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का आधार प्रकृति और औषधीय वनस्पतियां हैं, इसलिए इनका संरक्षण और संवर्धन करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की औषधीय जड़ी-बूटियों एवं पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *